अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कोठीपुरा के पास दो कारों के बीच जोरदार टक्कर होने से हाईवे में कुछ देर के लिए जाम लग गया। हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं लेकिन हाईवे पर जाम लग गया था। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोठीपुरा के पास दो गाड़ियों (एचपी01के-2645) व अन्य गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहन आपस में टकराए, जिससे वाहनों को काफी क्षति पहुंची है। हादसे के बाद हाईवे पर भी दोनों ओर जाम लग गया था। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-------------