फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व स्थानीय लोग मिलकर खत्म करेंगे नशे को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर खत्म करेंगे नशे को
स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के पास सादी वर्दी में तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। जिला पुलिस और बरमाणा क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए कई तरह के प्लान तैयार किए हैं। डीएसपी हैडक्वार्टर संजय शर्मा की अध्यक्षता में बरमाणा थाना में आयोजित नशा निवारण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नशे को जड़ से खत्म करने व युवाओं को नशे से बचाने के लिए स्कूलों व शिक्षण संस्थानों के आसपास सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे, जबकि नशा निवारण समिति के सदस्य भी पूरी निगरानी रखेंगे।
बरमाणा थाना में हुई बैठक में नशे को खत्म करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई जिसमें कहा गया कि जो समिति के सदस्यों और पुलिस को नशा करने व बेचने वालों की सूचना देगा उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। पहले नशे के सौदागरों को पहचाना जाएगा, जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में कहा गया कि आए दिए युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। नशे के कैप्सूल, स्मैक और चिट्टा आदि का सेवन कर युवा खुद को बर्बाद कर रहे हैं। डीएसपी ने कहा कि नशा निवारण को लेकर जो कमेटी तैयार की गई है उसमें पूरे बरमाणा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों, लोकल एनजीओ सहित सेवानिवृत्त अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा बैठक में सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि अब हर माह में कम से कम एक बार बरमाणा थाना में नशा निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा ताकि जो सुझाव बैठक में सदस्यों द्वारा रखे गए हैं उन पर अमल भी किया जा रहा है या नहीं।
-----------
...सरोज पाठक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें