फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिण के जंगल में भड़की आग, लाखों की संपदा राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। वन रेंज कार्यालय घुमारवीं के तहत रोहिण जंगल में वन संपदा जलकर राख हो गई। हालांकि आग पर काबू पाने की कोशिश भी की गई। लेकिन, आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आरओ घुमारवीं सुरेंद्र वीर सिंह ने मामला दर्ज करवा दिया है। आरओ सुरेंद्र वीर सिंह का कहना है कि जब वह अपनी टीम के साथ रोहिण जंगल में गश्त पर थे तो देखा कि कुछ लोग जंगल में आग लगा रहे हैं। उन्हें पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वे वहां से भाग निकले। रोहिण जंगल में आग भड़क उठी। देखते ही देखते जंगल आग की चपेट में आ गया। घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें