अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी (बिलासपुर)।
हटवाड़ गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात को हटवाड़ गांव के प्रेमलाल को पेट दर्द और उल्टियां शुरू हो गई। परिजन उसे भराड़ी अस्पताल ले गए जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी अजय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।