17 साल की नाबालिग नहीं लौटी घर, मामला दर्ज
बिलासपुर। पुलिस थाना बरमाणा में एक नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है उनकी 17 साल की बेटी घर से कहीं गई थी लेकिन वह घर लौट कर नहीं आई है। इसके बाद परिजनों ने उसे रिश्तेदारों और दोस्तों के घर में तलाश किया। उसका कहीं सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने इस संबंध में बरमाणा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
....