फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतिया को मारने पर आर्म्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत घंडीर गांव की एक महिला ने वीरवार को कुतिया को गोली मारने पर पुलिस थाना तलाई में मामला दर्ज करवाया। चंपा देवी पत्नी रघुवीर सिंह निवासी घंडीर ने इस मामले पर पुलिस थाना तलाई में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि बुधवार को इनकी कुतिया को एक व्यक्ति ने गोली मारी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब खेतों के साथ लगती घासनी में जोर से गोली लगने की आवाज आई। इससे कुतिया का मुंह बुरी तरह घायल हो गया था जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

महिला चंपा देवी की शिकायत पर पुलिस थाना तलाई ने कार्रवाई करते हुए आईपीसी के अधिनियम 336, 429 और 25 आर्म्ड एक्ट के तहत नारायण दास निवासी क्थुन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है पुलिस द्वारा कुत्तिया का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद ही पता लग सकता है की कुतिया की मृत्यु गोली से या किसी विस्फोटक पदार्थ से हुई है।
विज्ञापन

उधर पुलिस उप अधीक्षक घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चंपा देवी ने एक व्यक्ति पर कुतिया को गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस थाना तलाई ने महिला की शिकायत पर नारायण दास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन करना शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें