बिलासपुर। झंडूता पुलिस थाना में एक महिला ने छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह रास्ते पर जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जब महिला ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 341, 354बी और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।