घुमारवीं (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत नाबालिगा के अगवा होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भराड़ी थाना में नाबालिगा के पिता ने बयान दिया है कि उनकी बेटी की उम्र 17 साल की है। वह घर से किसी कार्य को लेकर कहीं बाहर गई थी लेकिन वह घर नहीं लौटी है। उन्होंने बताया कि उसने उसे हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला है। पिता का आरोप है कि कोई शख्स उनकी बेटी को भगा कर ले गया है। पुलिस ने पिता के बयान पर मामला दर्ज कर नाबालिगा की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी भागमल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
----------