फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों में टक्कर, क्लीनर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप धारकांशी में सोमवार देर रात ट्रक (एचपी63ए-7617) को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक (एचपी69ए- 4018) ने टक्कर मार दी। हादसे में क्लीनर राकेश कुमार निवासी जाबल, मंडी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सोमवार देर रात एक बजे स्वारघाट से बनेर की उतराई पर दो ट्रक जा रहे थे। जब दोनों ट्रक धारकांशी पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। हादसे में क्लीनर राकेश कुमार घायल हो गया। ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी 279 व 337 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी स्वारघाट संजय कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें