फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरी गांव में स्लेटपोश रसोई घर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। थाना घुमारवीं के तहत दाबला (नेरी) गांव में रसोई घर में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से स्लेटपोश रसोई घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दाबला गांव के सुरेश कुमार पुत्र तुलसी राम के मकान की दूसरी मंजिल पर स्लेटपोश रसोई घर में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसकी सूचना घुमारवीं फायर चौकी को दी गई। फायर कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने इसकी सूचना थाना घुमारवीं में दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें