शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना ने अवैध खननधारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने सरहयाली खड्ड में अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। जिससे मौके पर से ही पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला है। शाम को पुलिस दल ने तलाई स्थित सरहयाली खड्ड में अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा। पुलिस ने अवैध खनन करने के आरोप में ट्रैक्टर का चालन काटा तथा मौके पर से ही आरोपी से 5 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूल लिया। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने कहा कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।