फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम से 55 बोतल अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता पुलिस ने बडै़हल-छुमाहन में एक व्यक्ति से 55 बोतलें अवैध शराब बरामद की है। आरोपी ने शराब की बोतलों को बाथरूम में छुपाकर रखा था। पुलिस ने शराब को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना प्रभारी रामदास कौशल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत गेहड़वीं के गांव बड़ैहल-छुमाहन में जगरनाथ के घर छापामारी की। पुलिस ने जब बाथरूम की तलाश तो मौकेे पर से 55 बोतलें देसी शराब की मिलीं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें