फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता शख्स का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
पांच जुलाई को घर से लापता हुए तिलक राज शर्मा (52) का शव घर से दो किलोमीटर दूरी पर संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला। पुलिस को घटना स्थल से एक डायरी भी मिली है। इसमें लिखा गया है कि उसकी मौत के जिम्मेवार गांव में बनाई गई कमेटी के सदस्य है। सदस्यों के किस्तें जमा न करवाने पर उन्हें लोन भी लेना पड़ा था, जिस वजह से वह आर्थिक रूप से कंगाल हो गए थे। पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज कर मामले की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तिलक राज शर्मा पुत्र कल्लू राम निवासी पंजगाईं का शव शुक्रवार को घर से दो किलोमीटर दूर जंगल में संदिग्ध हालत में मिला। तिलकराज का शव एक पेड़ से रस्सी से लटका मिला है। पांच जुलाई को तिलक राज शर्मा घर से निकला था। मगर इसके बाद वह घर से लौटकर नहीं आया। घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस में दर्ज करवाई थी। वहीं पुलिस के अलावा ग्रामीण भी तिलकराज शर्मा की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान घर से करीब कुछ दूरी पर लोगों ने तिलकराज का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी है। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। प्रारंभिक दृष्टि में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके से मिली डायरी में मृतक ने अपनी मौत के लिए कमेटी के सदस्यों को जिम्मेवार ठहराया है। मृतक ने डायरी में लिखा है कि कमेटी उठाने के बाद भी कुछ लोगों ने किस्तें अदा नहीं की। इसके बाद उन्हें मजबूरी में बैंक से लोन लेना पड़ा था। इस समय वह आर्थिक कंगाली से गुजर रहे थे। इससे पहले में किसी और को मार देता अपनी जान देना ठीक समझा। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का मामला है। फिर भी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें