फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन से मारपीट, शराब की बोतलें तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नयना देवी (बिलासपुर)।
पुलिस थाना कोट में शराब ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मारपीट के दौरान शराब की बोतलें भी तोड़ डाली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरमेल सिंह निवासी नयनादेवी ने मामला दर्ज करवाया है कि पिछली रात को भी वह ठेके में था तो अचानक ही वहां पर एक शख्स आया वह उसने बिना किसी बात से उलझने लगा। जब उसने उसे वहां से जाने को कहा तो उसने उससे मारपीट की और ठेके में रखी शराब की बोतलें भी तोड़ दी। इससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शराब के ठेके में कार्यरत सेल्समैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें