बरमाणा(बिलासपुर)। थाना बरमाणा में हिमाचल पथ परिवहन निगम तारादेवी में परिचालक वीरेंद्र कुमार निवासी सुसनाल तहसील घुमारवीं ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह शिमला-धर्मशाला रूट पर बस लेकर जा रहा था तो कुछ लोगों ने घाघस के पास बस को रोका और बस चालक के साथ मारपीट की। जब वह चालक को छुड़ाने के लिए बस से बाहर निकला तो इन लोगों ने उसके साथ भी हाथापाई की और उसकी वर्दी फाड़ दी। परिचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि वीरेंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर थाना बरमाणा में भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 504 व 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।