घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत गांव अंदरोली के जगमोहन सिंह पुत्र जगजीत सिंह ने अपने घर में किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। जैसे ही परिजनों को इस संबंध में जानकारी मिली परिजन उसे बरठीं अस्पताल ले आए जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
-------------