फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झवोला के वार्ड चार में गोशाला जल कर राख

विज्ञापन
पांच फैक्ट्रियों में आग, डेढ़ करोड़ का नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहतलाई(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत झवोला के वार्ड चार में गोशाला आग की भेंट चढ़ गई हैं। आग की इस घटना में जहां एक लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई, वहीं चार बकरियां झुलस चुकी हैं। आग से गोशाला में रखा घास और अन्य सामान भी जल कर राख हो गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात को क्षेत्र में तेज आंधी चली जिसके चलते झवोला निवासी रमेश चंद के मवेशीखाने में बिजली का शॉर्टसर्किट होने से अचानक मवेशीखाने में आग भड़क उठी। आग आंधी के कारण इतनी तेजी से फैली देखते ही पूरा मवेशीखाना आग की चपेट में आ गया लेकिन मवेशीखाना के मालिक रमेश चंद ने ग्रामीणों की मद्द से जैसे तैसे मवेशी खाने के अंदर बांधी चार बकरियों को जीवत निकाल लिया लेकिन इसमें चारों बकरियां आग की आंच लगने से झुलस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश चंद ने बताया कि मवेशीखाने में तूड़ी, घास, कृषि के औजार, लकड़ी आदि जल कर राख हो गये हैं जिसमें करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पशु पालन विभाग की टीम ने घर आकर झुलसी हुई बकरियाें का उपचार किया जा रहा है। उधर सूचना मिलते ही हल्का पटवारी पंकज कुमार ने मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें