फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाई के धनी गांव में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना के तहत आने वाली धनी पंचायत के गांव धनी में रविवार सुबह करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। झटका इतना जोरदार था कि लकड़ी के प्लेनर में कार्य कर रहे व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिलासपुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार धनी निवासी कर्मचंद अपने घर में लगे लकड़ी के प्लेनर पर काम कर रहा था। सुबह के समय अचानक ही प्लेनर में करंट आ गया जिससे कर्मचंद को जोर का झटका लगा। झटका इतना जबरदस्त था कि वह वहीं पर अचेत होकर गिर गया। उस समय उसके आसपास भी कोई नहीं था लेकिन जोर का धमाका होने पर परिजनों ने बिजली की सप्लाई को बंद दिया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इससे कर्मचंद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें