फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। होशियारपुर के गांव बंगा सेे आए श्रद्धालुओं की गाड़ी पलट जाने से तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को बड़सर अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार बल्लही (बछरेटू) होशियारपुर के बंगा गांव से श्रद्धालु सोमवार सुबह शाहतलाई में दर्शन करने के लिए आए थे। इनमें सात महिलाएं, चार पुरुष चालक सहित तीन बच्चे शामिल थे। करीब चार बजे वे दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी पलट गई। लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को फोन किया। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को बड़सर अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें