बिलासपुर। गोवंशीय पशुओं की हत्या पर रोक लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
बुधवार को क्षेत्र के ग्राम चिड़ियाखेड़ा के तमाम ग्रामीण अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के केमरी प्रभारी विकास पाठक के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने केमरी पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि उनके गांव में आए दिन गोवंशीय पशुओं की कुछ लोगों द्वारा हत्या की जाती है। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रणविजय सिंह को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में विकास पाठक, देवकी नंदन गंगवार, अमन शर्मा मन्नू, रोहित शर्मा, मोहन स्वरूप आदि शामिल रहे।