फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 243 गांव में बिजली आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में लगातार करीब आठ घंटे हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। जिले में पहली बारिश से विभिन्न विभागों को प्रारंभिक जांच में करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। हालांकि अभी नुकसान का आंकलन जारी है जिससे नुकसान के बढ़ने की उम्मीद है। वहीं उपायुक्त बिलासपुर पूरी व्यवस्था पर खुद नजर रखे हुए हैं।
मूसलाधार बारिश के कारण 243 गांवों में विद्युत व्यवस्था बाधित हुई है जिनको पुन: सुचारु करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की 53 योजनाओं को नुकसान पहुंचा हैै। इस कारण आम लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा है। वहीं जिला में बारिश से अवरुद्ध हुए सभी सड़क मार्गों को यातायात के लिए पुन: बहाल कर दिया गया है तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सड़क मार्ग को व्यवस्थित करने में लगे हुए हैं। राजस्व अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में जाकर वर्षा से हुए नुकसान का आंकलन करके में जुटे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि वे संभावित गिरने वाले पेड़ों पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाएं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एसडीएम प्रियंका वर्मा, डीआरओ देवी सिंह के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट..
किसी भी आपदा पर करें 1077 पर कॉल
उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि बरसात को देखते हुए लोगों को पूर्ण सावधानी बरतने को कहा गया है। लोगों को नदी, नालों, ढलानों व संभावित भू-स्खलन के क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें