फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में प्रारंभिक दौर में 80 और अवैध कब्जों का हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर परिषद क्षेत्र बिलासपुर में अवैध कब्जों का सिलसिला थम नहीं रहा है। जहां हाईकोर्ट ने एक ओर शहर के 345 अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए हैं। वहीं इसके बाद भी लोग लगातार अवैध कब्जे कर रहे हैं। इसका खुलासा विभाग के सर्वे की प्रारंभिक जांच में हुआ।
विज्ञापन

शहर में अवैध कब्जों को चिह्नित करने के लिए सर्वे चला हुआ है। इसके लिए निशानदेही का कार्य बिलासपुर के निहाल सेक्टर से शुरू हुआ है। जहां प्रारंभिक जांच में करीब 80 अवैध कब्जे पाए गए हैं। विभाग पूरे शहर के वार्डों के अवैध कब्जों को चिह्नित करने के बाद कोर्ट में पूरी रिपोर्ट देगा। वहीं सर्वे कर रही टीम को प्रशासन की ओर से आदेश दिए गए हैं कि अब सर्वे कार्य बस अड्डा, डियारा सेक्टर और रौड़ा सेक्टर में पहले करें, क्योंकि उक्त क्षेत्र में अधिक अवैध कब्जे हो रहे हैं। इसकी पुष्टि एसडीएम डॉ. हरिश गज्जू ने की है।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर शहर में पूर्व में 345 अवैध कब्जों को हटाने के आदेश हाईकोर्ट पहले ही दे चुका है। लेकिन इसके बाद भी अवैध कब्जों के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद अब विभाग ने अवैध कब्जा करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सर्वे शुरू किया है। पहले चरण में निहाल में सर्वे कार्य किया गया। इस दौरान निहाल क्षेत्र में करीब 80 अवैध कब्जे पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। यह सर्वे कार्य शहर के सभी वार्डों में होना है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम बिलासपुर डॉ. हरिश गज्जू ने बताया कि निहाल में सर्वे कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जहां करीब 80 अवैध कब्जे पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब राजस्व व नप परिषद को बस अड्डा, डियार सेक्टर और रोड़ा सेक्टर में सर्वे करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें