झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता पुलिस ने गश्त के दौरान एक दुकान से अवैध शराब की बोतलें पकड़ी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस गेहड़वीं बाजार में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाजार में बिस्कुट और नमकीन की दुकान दो पेटी देसी शराब ऊना नंबर 1 की पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस थाना प्रभारी रामदास कौशल ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
-----------------