सिलिंडर में आग लगने से गृहस्वामी झुलसा
बिलासपुर (रामपुर)। नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी अब्दुल हमीद की पत्नी सईदन बेगम शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने घर में तीन दिन पूर्व उज्जवला योजना के तहत मिली रसोई गैस पर चाय बना रही थी। इस दौरान अचानक सिलेंडर के रेगूलेटर में आग लग गई, जिसके कारण आग ने घरेलू वस्तुओं को अपने आगोश में ले लिया। अब्दुल हमीद ने आग को बुझाने का प्रयास किया तो वह आग में झुलस गया। लोगों ने आग को बुझाकर गृहस्वामी को अस्पताल में भर्ती कराया।