घुमारवीं (बिलासपुर)। थाना घुमारवीं के तहत भगेड़ कस्बे में सोमवार रात कार के चारों टायर चुरा लिए गए। पुलिस ने कार मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमल भंडारी पुत्र किशन भंडारी ने बताया कि सोमवार रात को अपनी गाड़ी भगेड़ चौक के पास खड़ी कर वह घर चला गया था। मंगलवार सुबह देखा तो गाड़ी के चारों टायर गायब थे। थाना घुमारवीं पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।