फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दो लोगों पर लगाए शारीरिक शोषण के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। थाना भराड़ी के अंतर्गत एक गांव की महिला ने दो लोगों पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला शादीशुदा है और उसके मायके कुल्लू जिले में हैं। महिला का आरोप है कि घुमारवीं क्षेत्र से संबंध रखने वाले दो व्यक्ति उसे किसी कार्य को लेकर घुमारवीं की ओर ले गए और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह घटना लगभग एक माह पहले की बताई जा रही है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि महिला ने शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि महिला का मेडिकल करवाया गया है। शनिवार को उसका मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें