फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव बसोली में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय हरप्रीत सिंह निवासी बसोली के रूप में हुई है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आइलेट्स की परीक्षा में असफल होने के चलते युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बहरहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार सुबह अचानक कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें