फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी की दवाई समझकर पी लिया कीटनाशक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
घुमारवीं के कल्लरी कॉलेज के पास एक युवक ने गलती से कीटनाशक का सेवन कर लिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई है। युवक का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। हालांकि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवक की करीब साढ़े चार बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे घुमारवीं अस्पताल ले गए। मगर यहां उसकी हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उसे बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे ने खांसी की दवाई समझकर सब्जियों में स्प्रे करने वाले कीटनाशक को गलती से खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। खबर लिखे जाने तक युवक का बिलासपुर में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें