फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरमाणा में राहगीर को वाहन ने मारी टक्कर, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा में राहगीर को टक्कर मार कर गालीगलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण गौतम पुत्र नारायण दास गांव पंजगाई ने बरमाणा थाना में बताया कि वह एनटीपीसी में बिजली का कार्य करता है। उसने बताया कि वह अपने किसी काम को लेकर बरमाणा एसीसी अस्पताल के सामने से गुजर रहा था कि एक वाहन जो सामने से काफी तेज रफ्तार में आ रहा था उसने टक्कर मार दी जिससे उसकी बाजू में चोटें आई हैं। टक्कर के बाद गाड़ी का चालक गाड़ी से नीचे उतरा व उसके साथ गालीगलौज करने लग गया। इसके बाद वह वहां से भाग गया। शिकायतकर्ता के बयान पर बरमाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें