शाहतलाई (बिलासपुर)। बरठीं बाजार से 3 अप्रैल को लोक निर्माण विभाग की वर्षाशालिका के नजदीक से चोरी हुई स्कूटी नंबर (एचपी 14 बी-1701) को हमीरपुर के गांव जनाणा (समताना) से बरामद हुई है। पुलिस थाना तलाई में कुलदीप सिंह पुत्र टीडू राम ग्राम भल्लू डाकघर बरठीं ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 3 अप्रैल को जब वह अपनी स्कूटी वर्षाशालिका के पास खड़ी कर अपने बेटे को लेने चले गए। जब वापस आए तो स्कूटी वहां से गायब थी। अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी नहीं मिली। पुलिस ने पूर्ण चंद निवासी बरठीं के ससुराल समताना जिला हमीरपुर से स्कूटी को बरामद कर लिया है। पूर्ण चंद ने स्कूटी की नंबर प्लेट भी बदल दी थी। घुमारवीं पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस थाना तलाई में स्कूटी चोरी का मामला दर्ज हुआ है। स्कूटी को बरामद कर लिया गया है। मामले में संलिप्त आरोपी को जल्द हिरासत में होगा।