फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में पकड़े अफीम के 17 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में पुलिस ने गश्त के दौरान क्यारियों में उगाए 17 अफीम के पौधे पकड़े हैं। पुलिस ने पौधों को उखाड़ कर अपने कब्जे में ले लिया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पौधे किसने लगाए थे। पुलिस निशानदेही करवाने में जुट गई है कि जमीन सरकारी है या निजी। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घुमारवी उपमंडल की पंचायत कपाहड़ा के गांव समरोहल में घुमारवीं पुलिस ने गश्त के दौरान क्यारियों में उगे अफीम के 17 पौधों को उखाड़कर अपने कब्जे में लिया है। घुमारवीं पुलिस ने जमीन के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन, अभी तक यह स्थिति साफ नहीं हो पाई है कि जिस जमीन पर पौधे लगाए गए थे, वह निजी है या सरकारी। इसके लिए शीघ्र ही निशानदेही लेने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन करने में जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि अफीम का बीज कहां से आया है। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर मोहर सिंह, आरक्षी अजय कुमार, पंकज कुमार व सरिता शामिल थे।
डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जस्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और छानबीन जारी है। जल्द ही पता लगाया जाएगा कि अफीम की खेती कौन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें