फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
बिलासपुर। पुलिस ने बिलासपुर बस अड्डे में एक व्यक्ति ने 300 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को जांच के दौरान चरस आरोपी की जेब से मिली। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर बस अड्डे पर एचएचसी हरदेव व ज्ञान चंद धूम्रपान करने वालों के चालान काट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति जो धूम्रपान कर रहा था को पकड़ा। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। जब तलाशी लेने लगे तो आरोपी ने जेब में मूंगफली होने की बात कही। लेकिन, जब जेब से लिफाफे को निकाला तो पुलिस को चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना सदर को दी। सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने बस स्टैंड पर आकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब चरस का भार तोला गया तो उक्त चरस की मात्रा तीन सौ ग्राम पाई गई। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार गांव बल्ही डाकघर कोट थाना धर्मपुर निवासी जिला मंडी के रूप में हुई है। जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें