फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी चालक की हृदय गति रुकने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। झंडूता विकास खंड की ग्राम पंचायत भड़ोली देवी के गांव बरवाड़ के 49 वर्षीय रूपलाल पुत्र संतराम की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिवहन निगम के चालक रूपलाल के भाई निक्का राम ने बताया कि वह नगरोटा बगवां में परिवहन निगम में अपनी सेवाएं दे रहा था। वीरवार शाम को ही वह घर आया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे नगरोटा बगवां डिपो की बस को लेकर बैजनाथ से शिमला लेकर जाना था। लेकिन सुबह उसके सीने में तेज दर्द हुआ। उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें