फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों में खूनी झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
शहर के कॉलेज चौक में दो लोगों के बीच जमीनी विवाद को लेकर खूनी झड़प हो गई। दोनों लोगों को झड़प में चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की शिकायतों पर मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि दोनों का मेडिकल करवा लिया गया है। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद कॉलेज चौक पर दो लोगों के बीच जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। यह देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच दोनों ने एक दूसरे पर डंडो से हमला कर दिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। इसी बीच किसी शख्स ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। दोनों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। जबकि मामले की छानबीन की जा रही है। सदर थाना प्रभारी रामदास ने बताया कि पुलिस को कॉलेज चौक पर मारपीट मामले की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें