फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट में 50 वाहन मालिकों को जारी किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)।
स्वारघाट उपमंडल क्षेत्र और कस्बे में जाम की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से पुलिस ने सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक कार्रवाई में पुलिस ने 50 वाहनों को नोटिस जारी कर आगाह किया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि भविष्य में वह यहां पर वाहनों को खड़ा न करें। अगर उन्होंने ऐसा किया तो उनके खिलाफ मोटर वाहन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। स्वारघाट कस्बे में बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़े होने से ट्रैफिक जाम लगा रहता है। इस कारण यहां से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। स्वारघाट कस्बे में सड़कों किनारे खड़े वाहनों की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। इस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ती है। अमर उजाला ने दो हफ्ते पहले इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पुलिस थाना स्वारघाट के थाना प्रभारी राजेश पराशर ने बताया कि स्वारघाट बाजार में बेतरतीब पार्किंग की वजह से यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चल पाती। इसको देखते हुए 50 वाहनों के ऊपर फिलहाल चेतावनी नोटिस चस्पां किए गए हैं। इसमें दर्शाया गया है कि सड़क के ऊपर वाहन खड़ा न करें। अगर कोई भी वाहन चालक मनमानी करता है तो इसे हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें