फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में फर्जी हस्ताक्षर कर बेच दिया ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस थाना में फर्जी हस्ताक्षर कर ट्रैक्टर बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजपाल निवासी बाड़ी मझेड़बा ने कहा है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनांस कंपनी से ट्रैक्टर फाइनांस करवाने का विचार किया गया और सारी औपचारिकताएं भी पूरी कर दीं। लेकिन बाद में फाइनांस करवाने का विचार बदल दिया लेकिन उसके कागजात कंपनी के पास रह गए।
राजपाल की शिकायत के मुताबिक उसके नाम से ट्रैक्टर आगे बिक गया तथा जब राजपाल को इसकी जानकारी लगी तो कंपनी ने राजपाल के साथ समझौता कर लिया। उसके बाद राजपाल के नाम से ट्रैक्टर आगे से आगे बेचा गया। राजपाल ने शिकायत की है कि उसके जाली हस्ताक्षर करके ट्रैक्टर आगे बेचा गया। बाद में यही ट्रैक्टर कबाड़ी को बेच दिया गया है तथा इसका टैक्स का भुगतान नहीं हुआ है जो अभी भी देने को है। राजपाल की शिकायत पर घुमारवीं थाना में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने कहा कि हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें