फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाए दहेज प्रताडना के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। महिला पुलिस थाना में एक महिला ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार झंडूता क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बयान दर्ज करवाया है कि उसकी शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति उसके साथ मारपीट करने लग गया था। पीड़ित महिला का कहना है कि वह उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी देता है। महिला का कहना है कि उसका पति उसे दिमागी तौर पर और शारीरिक तौर पर भी प्रताड़ित करता है। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें