बिलासपुर। मिलक खानम थाना के ग्राम मिर्जापुर निवासी मोहम्म्द हनीफ ने रिपोर्ट लिखाई है कि वह छह दिसंबर 2017 को बाइक से तहसील आया था। उसने अपनी बाइक सीओ कार्यालय के पीछे खड़ी कर दी थी। इस दौरान कोई चोर उसकी बाइक चुराकर ले गया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।