फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रुप से चल रहे दो जनसेवा केंद्र किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। नियम विरुद्ध अवैध रुप से बिलासपुर-मिलक रोड किनारे चल रहे दो जनसेवा केंद्रों को लोगों की शिकायत पर मिलक की नायब तहसीलदार ने सीज करने की कार्रवाई की है। आरोप है कि दोनों जनसेवा केंद्र संचालक नियमों की अनदेखी करके केंद्रों को गलत स्थान पर चला रहे थे।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम रास डंडिया के लेागों ने मिलक एसडीएम से शिकायत की थी कि रास डंडिया चौराहे पर दो जनसेवा केंद्र गलत स्थान पर अवैध रुप से चल रहे हैं, जिसके कारण उपभेाक्ता भ्रमित हो रहे हैं। एसडीएम मिलक के निर्देश पर नायब तहसीलदार मोनालिका जौहरी बुधवार की अपराह्न करीब दो बजे रास डंडिया के चौराहे पर पहुंचीं। नासब तहसीलदार ने ग्राम धल्लिया निवासर ज्ञानेंद्र प्रताप व ग्राम मदानगला निवासी प्रदीप गंगवार तथा ग्राम नरखेड़ा निवासी विनेश के जनसेवा केंद्र पर टीम के साथ पहुंची। राजस्व विभाग की टीम को देखकर केंद्र संचालक खिसक लिए। नायब तहसीलदार ने मामले की जांच कर लोगों से पूछा तो उन्हेांने केंद्र संचालकों के केंद्रों को छोड़कर कहीं चले जाने की बात बताई। इसके उन्होंने दोनों केंद्रों को सीज करने की कार्रवाई की। इसके बाद टीम तहसील मुख्यालय चली गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि लोगों ने शिकायत की थी कि उक्त दोनों जनसेवा केंद्र निर्धारित स्थान से हटकर चलाए जा रहे थे। जांच पूरी होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। जबकि, उक्त संदर्भ में केंद्र संचालकों ने अपने उपर लगाए आरोपों को निराधार व कार्रवाई को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें