फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोईन के साथ मंडी का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बिलासपुर।
विज्ञापन

घुमारवीं पुलिस ने लाखों की हेरोईन के साथ एक 22 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 1.18 ग्राम हेरोईन पकड़ी है। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोईन की कीमत लाखों में है। आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि हेरोईन कहां से लाई गई होगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घुमारवीं पुलिस की टीम गत रात्रि घुमारवीं के साथ लगते कसोल पुल पर गश्त पर थी। यहां पर पुलिस ने थाना प्रभारी घुमारवीं की अध्यक्षता में नाका लगा रखा था। यहां उन्हें कसोल की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक वहां से बाइक को मोड़ कर भागने लगा, जिस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब में सफेद पाउडर रखा हुआ था। जब पुलिस कर्मियों ने उसे सूंघा तो वह हेरोईन निकली। जब उसका वजन किया गया तो हेरोईन की मात्रा 1.18 ग्राम थी। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोईन की कीमत लाखों की आंकी जा रही है। पुलिस ने युवक नवीन कुमार (22) पुत्र राजेंद्र सिंह, गांव वारस तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक और उसका पिता काफी समय से घुमारवीं में अपना कारोबार चलाते हैं। पुलिस को शक है कि युवक पहले भी नशे का कारोबार करता होगा। बहरहाल, घुमारवीं पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें