फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी पर कुल्हाड़ी और डंडो से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नयनादेवी (बिलासपुर)।
नयनादेवी के सलोआ में चाय और किराना की दुकान करने वाले कारोबारी पर जानलेवा हमला होने से सनसनी फैल गई है। दुकानदार पर हमला कुल्हाड़ी और डंडे से किया गया है। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। कारोबारी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे नंगल अस्पताल रेफर किया था। मगर अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात नौ बजे खाल गांव का रहने वाला शेर सिंह चाय और किराने की दुकान को बंद कर रोजमर्रा की घर जा रहा था। जैसे ही वह रात रीब अपने घर जाने लगा तो आरोपी पहले से ही शेर सिंह को जान से मारने की फिराक में अस्पताल के समीप झाड़ियां में छिपकर बैठे थे। दोनों हमलावर तेजधार हथियारों से लैस थे। दोनों ने अचानक शेर सिंह जोरदार हमला करते हुए डंडे और कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिया। शेर सिंह का कहना है कि एक आरोपी ने कुल्हाड़ी उसके सिर में मार दी। इससे वह मौके पर बेहोश हो गया। इससे पहले शेर सिंह ने टार्च लगाकर दोनों हमलावरों के चेहरे देख लिए। शेर सिंह का कहना है दोनों ने अपनी ओर से उसे मार ही दिया था। मगर कुछ समय बाद उसे होश आया। इसके बाद वह खून से लथपथ घर पहुंचा। इसके बाद उसने सारी घटना की सूचना परिवार वालों को दी। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे अस्पताल लेकर गए । मगर खून ज्यादा बह जाने और गहरे घाव के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इसको देखते हुए डॉक्टरों ने उसे नंगल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर उपचार के बाद उसकी हालत अब स्थिर बनी हुई है। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शेर सिंह के बयान पर 324, 341 व 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी नयना देवी अनिल शर्मा ने बताया कि नयनादेवी पुलिस ने दुकानदार पर हुए हमले में मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दे रही है। जल्द ही शेर सिंह पर हमला करने वाले हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें