बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत एक राहगीर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार पुलिस शिकायत में राज कुमार निवासी चांदपुर ने बताया कि वह काम करने के बाद घर जा रहा था। एक आदमी ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौच करने लगा। ऐसा करने से रोका तो उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। इससे उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।