अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)।
स्वारघाट पुलिस ने देर रात जानवरों से भरा ट्रक को पकड़ा है। पुुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार स्वारघाट में शुक्रवार रात मुख्य आरक्षी राजपाल चौधरी की अगुवाई में पुलिस ने स्वारघाट चौक पर नाका था। देर रात बिलासपुर की ओर से एक ट्रक को जब पुलिस ने तलाशी के लिए रोका तो उसके भी से आवाजें आना शुरू हो गई। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसके भीतर पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। छानबीन करने पर पता चला कि ट्रक में 18 भैंसें और चार कटड़े ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। चालक की पहचान आकाश निवासी बाग घुमारवीं के रूप में हुई हैै। एसपी बिलासपु राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक को पुलिस कब्जे में ले लिया है।