फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति ने पुलिस को बताया कि जब आरोपी उनके घर आए तो एक व्यक्ति के हाथ में कुल्हाड़ी थी। उसने दरवाजा खटखटाया और जब बाहर देखा तो गांव के व्यक्ति के साथ चार पांच लोग और थे जो नशे में धुत थे। जब अपने घर से बाहर आया तो उसके साथ उसकी पत्नी भी थी। आरोपी गाली-गलौज करने लगे। एक आरोपी पत्नी को शौचालय की तरफ ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। पत्नी ने शोर मचाया, जिसके बाद वे भाग गए। उनकी कुल्हाड़ी और एक मोबाइल आंगन में गिर गया। घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें