फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल घोड़ी को लावारिस छोड़ने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना कर तहत वाह गांव में घायल घोड़ी को लावारिस छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने घोड़ी के मालिक पर मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक वाह गांव में सड़क किनारे एक घायल घोड़ी मिली। लोगों ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज करवा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि उक्त घोड़ी गद्दी समुदाय की है। जो भेड़-बकरियां चराने के लिए क्षेत्र में आए हैं। गद्दी समुदाय का एक व्यक्ति मौके पर आ पहुंचा। पुलिस को बताया कि घायल घोड़ी उसकी है व चोट के कारण यह घोड़ी चलने-फिरने में असमर्थ है। इसी कारण घोड़ी को सड़क किनारे छोड़कर भेड़-बकरियां चराने चला गया था। पुलिस ने घोड़ी मालिक जीवन लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भराड़ी थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि घोड़ी को बिलासपुर भेज दिया गया है। जहां पर इलाज के दौरान घोड़ी की मौत हो गई। पशु एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें