फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से गाली-गलौज करने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोट कहलूर थाना के अंतर्गत ग्वालथाई में उद्योग का सामान लेकर आए ट्रक चालक से स्थानीय ट्रक यूनियन के लोगों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल स्वारघाट के तहत ग्वालथाई में स्थित अग्रवाल स्टील इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी अधिकारी बीबी सिंह ने पुलिस थाना कोट-कहलूर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने उद्योग को शुरू करने के लिए रिपेयर का सामान चंडीगढ़ से एक ट्रक में मंगवाया था। जब ट्रक पहुंचा तो स्थानीय ट्रक यूनियन के लोगों ने इसे रोककर चालक से गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। डीएसपी श्री नयना देवी ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें