फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर ने ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत कपाहड़ा के गांव कपाहड़ा की महिला डॉक्टर ने घुमारवीं थाना में ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार डॉक्टर नीलम ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी जून 2020 में कुलदीप के साथ हुई है, जो आईजीएमसी शिमला में एमडी की पढ़ाई कर रहा है। आरोप लगाया कि जब से शादी हुई है तब से उसके ससुराल वाले और पति मारपीट करते हैं। यह भी आरोप लगाया कि रविवार को उसकी जेठानी ने मारपीट की। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें