फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन करते पकड़े दो ट्रैक्टर, नौ हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने खनन करते हुए दो ट्रैक्टर चालकों को पकड़ कर उनसे 9000 रुपये बतौर जुर्माना राशि वसूली की। घुमारवीं थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में मोरसिघीं व छत की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक भागने लगे। पुलिस टीम ने चालकों को धर दबोचा। टैक्टरों खनन सामग्री से भरे थे। दोनों चालक बरामद खनन सामग्री को लेकर किसी भी तरह के कागज दिखाने में असफल रहे। इस पर पुलिस ने मौके पर ही 9000 रुपये का जुर्माना वसूला है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दो ट्रैक्टर चालकों को खनन करते हुए पकड़ा है तथा जुर्माना 9000 रुपये वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें