घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने अवैध खनन करते पांच ट्रैक्टरों को पकड़ा है। इनसे 22,500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम छत और करलोटी की तरफ गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक भागने लगे। पुलिस टीम ने अवैध खनन करते पांच ट्रैक्टर पकड़े। चालक दस्तावेज दिखाने में असफल रहे। पुलिस ने मौके पर ही 22,500 रुपये का जुर्माना वसूला है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि पांच ट्रैक्टर चालकों को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया है आसैर जुर्माना वसूला गया है।