शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत कोटधार के गांव बल्ह चलोग में मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार बल्ह चलौग निवासी विजय कुमार ने तलाई पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। कहा कि पड़ोसी सरजू राम उसके मवेशी खाने से होता हुआ घास ले जा रहा था। पशुओं ने घास खींच लिया। इस पर वह गाली-गलौज करने लगा। शाम को मस्तराम के घर जा रहा था तो सरजू राम का बेटा सुभाष चंद रास्ते में मिला। उसने मारपीट की। सरजू राम का बेटा अशोक कुमार व हरि सिंह भी वहां आ गए और मारपीट करने लगे। पिता से भी मारपीट की। तीनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने सुभाष सहित तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि तलाई थाने में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।